‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी की सीएम योगी ने सुनीं समस्याएं, दिया समाधान का भरोसा

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (25/05/2026): उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार जनसमस्याओं के त्वरित और उचित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी दिए।

शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार का विशेष जोर

‘जनता दर्शन’ में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ मामले भी सामने आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को आश्वस्त किया कि शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। प्रदेश का हर व्यक्ति शिक्षित हो और हर जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है। इन विभागों से जुड़े सभी मामलों का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाएगा।

बिना भेदभाव सभी को मिले न्याय

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर जरूरतमंद की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी संवेदनशीलता के साथ यह सुनिश्चित किया जाए कि बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिले। हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा जरूरतमंदों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए।

महिलाओं से बोले मुख्यमंत्री- गर्मी में अपना और परिवार का विशेष ध्यान रखें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में आई महिलाओं की समस्याएं सुनने के साथ उनका हालचाल भी जाना और उनसे संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए अपने साथ-साथ परिवार के बुजुर्गों, बच्चों और अन्य सदस्यों का भी विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें और खानपान का विशेष ध्यान रखें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।