इकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंपनी में चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (25/05/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट (Gautam Buddh Nagar Police Commissionerate) के थाना इकोटेक-3 पुलिस ने कंपनी से इलेक्ट्रिक पैनल और अन्य महंगे उपकरण चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और औद्योगिक सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 24 मई 2026 को थाना इकोटेक-3 में एक कंपनी संचालक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी कंपनी से अज्ञात चोरों ने इलेक्ट्रिक पैनल से संबंधित सामान चोरी कर लिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना में कंपनी के पूर्व कर्मचारियों की संलिप्तता है। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कंपनी के सामने से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिषभ मिश्रा निवासी मैनपुरी हाल निवासी सूरजपुर, जिशान निवासी दादरी, भारती निवासी खड्डा कॉलोनी, मोनू निवासी सूरजपुर तथा संतोष कुमार सिंह निवासी खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 सॉफ्ट स्टार्टर सुपरनोवा, 09 एल्युमिनियम बसबार, 09 सीमेंस डिस्प्ले, 04 पीएलसी, 02 ट्रांसफार्मर तथा 13 राउटर और मॉडेम बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद सामान कंपनी से चोरी किया गया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।