16 साल के राउल की कहानी सुन चौंक जाएंगे, पिता को देते हैं ₹2 लाख वेतन

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (28/08/2026): केरल के कोच्चि के रहने वाले 16 वर्षीय राउल जॉन अजू इन दिनों अपनी कम उम्र में हासिल की गई उपलब्धियों को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें ‘AI Kid of India’ के नाम से जाना जाता है। राउल एक AI स्टार्टअप चला रहे हैं और साथ ही नॉर्थ एडापल्ली GHSS, कुन्नुमपुरम से कॉमर्स विषय में 12वीं की पढ़ाई भी कर रहे हैं।

राउल ने महज 9 साल की उम्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखना शुरू किया था। वीडियो एडिटिंग के जरिए उनकी तकनीक में रुचि बढ़ी। इसके बाद उन्होंने AI से जुड़े कई प्रयोग किए और स्कूल के साइंस प्रोजेक्ट के लिए ‘MeBot’ नाम का रोबोट भी तैयार किया। अब वह अपनी कंपनी में करीब 15 लोगों को रोजगार दे रहे हैं और दुनिया भर में लगभग 5 लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग दे चुके हैं।

राउल की कंपनी AIRealm Technologies के तहत ThinkCraft Academy संचालित होती है। यहां छात्रों को AI से जुड़ी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है। उनके स्टार्टअप ने RESQ AI, MeBot, ZapGap, Investo AI और FeedFye समेत करीब 15 AI टूल तैयार किए हैं, जिनका उद्देश्य वास्तविक जीवन की अलग-अलग समस्याओं के समाधान में तकनीक का इस्तेमाल करना है।

राउल की कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि उनके पिता भी उसी कंपनी में काम करते हैं और उन्हें हर महीने 2 लाख रुपये वेतन मिलता है। राउल के मुताबिक, उनके पिता Amazon, Adobe, Wipro और IBM जैसी कंपनियों में काम कर चुके हैं। इसलिए वह अपने पिता के अनुभव से सीखना चाहते हैं। इस साल दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit के दौरान राउल ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से भी मुलाकात की और AI के दौर में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।

डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।