ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास दर्दनाक हादसा, बुलेट बाइक के नीचे दबने से युवक की मौत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida West (24/05/2026): दादरी थाना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पुलिस के अनुसार, रविवार को थाना दादरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बिसहाड़ा रोड स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल के नीचे दबा पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
मौके पर पड़ी बुलेट मोटरसाइकिल और युवक की पहचान के आधार पर मृतक की शिनाख्त गौरव पुत्र लीवे निवासी ग्राम पिलखनवाली, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभवतः बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे युवक मोटरसाइकिल के नीचे दब गया।
बताया जा रहा है कि भारी मोटरसाइकिल का भार अधिक देर तक शरीर पर पड़ने और इंजन व साइलेंसर की गर्मी से झुलसने के कारण युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। थाना दादरी पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।