Gautam Buddha Nagar News (25/05/2026): गौतमबुद्ध नगर जिले में बढ़ते तापमान और हीट वेव/लू की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनसामान्य के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
एडवाइजरी में नागरिकों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचने, सिर और शरीर को ढककर रखने तथा अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ जैसे ओआरएस, शिकंजी व आमपना का सेवन करने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने हल्के और सूती कपड़े पहनने, संतुलित आहार लेने तथा यथासंभव छायादार या ठंडी जगहों पर रहने की अपील की है। साथ ही खेतों में काम करने वाले श्रमिकों को दोपहर के समय कार्य से बचने और सुबह या शाम के समय ही काम करने की सलाह दी गई है।
लू लगने के लक्षण जैसे सिर दर्द, उल्टी, चक्कर और कमजोरी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने को कहा गया है। वहीं पशुओं को छाया में रखने और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की भी अपील की गई है।
जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर हीट वेव शेल्टर होम्स बनाए गए हैं, जहां पंखा, कूलर और पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।