Greater Noida News (25/05/2026): ग्रेटर नोएडा से 20–25 झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 25 मई को थाना दनकौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हाफीजपुर स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर लगभग 20–25 झुग्गी-झोपड़ियां आग की चपेट में पाई गईं।
फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है तथा मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।