श्री रामलीला कमेटी की भव्य रामलीला का गणेश वंदना के साथ शुभारंभ
ग्रेटर नोएडा, 12 अक्टूबर। श्री रामलीला कमेटी, साइट-4, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ सोमवार को गणेश वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रामलीला की शुरुआत की गई।
कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया।
कमेटी के महासचिव विजेंद्र आर्य ने बताया कि रामलीला के प्रथम दिन गणेश वंदना के पश्चात भगवान शिव ने माता पार्वती को प्रभु श्रीराम की कथा सुनाई। वहीं, नारद मुनि गीत गाते हुए पृथ्वी भ्रमण पर निकले। दूसरी ओर, रावण, कुंभकर्ण और विभीषण ने ब्रह्माजी की कठोर तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्माजी प्रकट हुए और तीनों भाइयों को वरदान दिया।
इसके बाद नारद मुनि हिमगिरि पर्वत पर तपस्या करने बैठ गए। उनकी तपस्या देखकर इंद्र भयभीत हो गए। उधर, वरदान प्राप्त करने के बाद रावण ने धरती पर अत्याचार शुरू कर दिए। राक्षसों के अत्याचार से दुखी होकर ऋषि-मुनियों ने भगवान विष्णु से प्रार्थना की। इस पर भगवान विष्णु ने प्रकट होकर उन्हें दर्शन दिए और आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही धरती पर जन्म लेकर उनके कष्टों का निवारण करेंगे।

13 अक्टूबर को होगा श्रीराम जन्म एवं अन्य लीलाओं का मंचन
कमेटी के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि 13 अक्टूबर को होने वाली रामलीला में रावण-वेदमती संवाद, विष्णु-कौशल्या संवाद, श्रीराम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध एवं सुबाहु वध सहित कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
20 अक्टूबर को होगा रावण दहन
कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। वहीं, 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे से दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है। वीआईपी क्षेत्र में सोफे तथा सामान्य क्षेत्र में कुर्सियां लगाई गई हैं। आयोजन स्थल पर लगभग 12,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ कमेटी की ओर से भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि मेले में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
रामलीला मंचन में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। दर्शकों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सामान्य क्षेत्र में सीटें मिलेंगी, जबकि वीआईपी क्षेत्र में बैठने के लिए पास अनिवार्य होगा।

गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, बिजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल प्रधान, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, के.के. शर्मा, अमित गोयल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, चाचा हिंदुस्तानी, सुनील प्रधान, अनिल कसाना बदौली, गिरीश जिंदल, अतुल जिंदल, अतुल जैन, सुरेश गर्ग (मोनू), विशाल जैन, मनोज यादव, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, विकास भाटी, रिंकू, दीपक, राहुल, अनुज, प्रभाकर देशमुख, प्रमोश मास्टर जी सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।