जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में समसारा विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/05/2026): गौतमबुद्ध नगर में आयोजित अंडर-17 जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में समसारा विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। जिले की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बन गई। प्रतियोगिता में जिले की कुल 36 मजबूत टीमों ने हिस्सा लिया, जहां समसारा विद्यालय की टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष टीमों को कड़ी चुनौती दी।
टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में समसारा विद्यालय ने डीपीएस टीम को हराकर विजयी शुरुआत की। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और रणनीति का परिचय देते हुए समर विल स्कूल को मात दी। वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्टेप बाय स्टेप स्कूल जैसी मजबूत टीम को हराकर समसारा विद्यालय ने कांस्य पदक के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। विद्यालय की इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और कोच मिस्टर सैफ खान का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उनके प्रशिक्षण और नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी प्रसाद ने पूरी टीम और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उम्मीद जताई कि आने वाले समय में छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय का परचम लहराएंगे। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने भी टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।