जेवर में किशोर की संदिग्ध मौत पर फूटा गुस्सा: क्या बोले प्रधान त्रिलोक चंद्र शर्मा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Jewar News (23 मई 2026): जेवर क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर गोपाल की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना से गुस्साए ग्रामीण और परिजन सड़क पर उतर आए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से बुलडोजर कार्रवाई की भी अपील की गई है।

मामले को लेकर गांव के प्रधान त्रिलोक चंद्र शर्मा ने मीडिया से बातचीत में इसे हत्या करार देते हुए बेहद निर्मम बताया। उन्होंने कहा कि 15 वर्षीय गोपाल को बहला-फुसलाकर कुछ लोग अपने साथ ले गए और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। प्रधान के मुताबिक किशोर के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। उन्होंने दावा किया कि जब तक किशोर की सांस चलती रही, तब तक उस पर लगातार हमला किया गया।

त्रिलोक चंद्र शर्मा ने कहा कि इस तरह की घटना गौतमबुद्ध नगर और जेवर क्षेत्र के लिए बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक 15 वर्षीय बच्चे की किसी से ऐसी क्या दुश्मनी हो सकती है कि उसकी इतनी बेरहमी से हत्या कर दी जाए। उनका कहना है कि पहले किशोर को बहकाया गया, फिर उसका गलत इस्तेमाल किया गया और बाद में सबूत मिटाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई।

गांव के प्रधान ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान हो चुकी है और प्रशासन से मांग की जा रही है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ग्रामीण लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।