दहेज प्रताड़ना का आरोप: ग्रेटर नोएडा में दो बहनों ने वीडियो जारी कर लगाई इंसाफ की गुहार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/05/2026): ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित चिटहेड़ा गांव में रहने वाली दो सगी बहनों ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मानसिक शोषण और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों बहनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व न्याय की मांग की है।
पीड़ित महिलाओं की पहचान सोनम बैसला और मोनिका बैसला के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बागपत जिले के घिटोरा गांव की निवासी हैं। करीब तीन वर्ष पहले उनकी शादी दादरी क्षेत्र के चिटहेड़ा गांव में रहने वाले दो सगे भाइयों से हुई थी। अब दोनों बहनों ने एक साथ सामने आकर ससुराल पक्ष पर लगातार प्रताड़ित करने और दहेज के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दोनों महिलाएं भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है और कई बार उनके साथ मारपीट भी की गई। बहनों का कहना है कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार दहेज की मांग की जाती रही और विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं।
वीडियो में एक बहन ने दावा किया कि दूसरी बहन की जान लेने का प्रयास किया गया था, लेकिन समय रहते उसने हस्तक्षेप कर उसे बचा लिया। दोनों महिलाओं ने आशंका जताई कि भविष्य में उनके साथ कोई गंभीर घटना हो सकती है। उन्होंने हाथ जोड़कर पुलिस, समाज और मीडिया से मदद की अपील करते हुए कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी ससुराल पक्ष की होगी। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए घटना से जुड़े अहम सबूत मौजूद थे, लेकिन उन्हें नष्ट करने की नीयत से ससुराल वालों ने कैमरों का सेटअप बॉक्स हटा दिया। उनका कहना है कि इससे घटनाओं के प्रमाण मिटाने की कोशिश की गई है।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दादरी की एसीपी प्रशाली गंगवार (Prashali Gangwar) के अनुसार दोनों बहनों का विवाह एक ही परिवार में दो भाइयों के साथ हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों पति फिलहाल अलग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विवाद की सूचना मिलने पर थाना दादरी पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। अब महिलाओं द्वारा लगाए गए नए आरोपों की भी जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।