नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में महिला ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (23/05/2026): नोएडा वुड होम रेजिडेंट सोसाइटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां रहने वाली एक महिला ने कथित तौर पर 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में मृतका की पहचान करीब 35 वर्षीय लिली टंडन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं और सोसाइटी के फ्लैट में अकेले रह रही थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनका तलाक हो चुका था और पिछले कुछ समय से वह मानसिक तनाव से गुजर रही थीं।

घटना की जानकारी सबसे पहले सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड ने डायल-112 पर दी। सूचना मिलते ही थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को मौके पर ही मृत पाया। इसके बाद फील्ड यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और आसपास का निरीक्षण किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता लगाने के लिए उसके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। साथ ही सोसाइटी में रहने वाले लोगों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस के मुताबिक शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।