नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सटे गांव में युवक की संदिग्ध मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

जेवर न्यूज़ (22/05/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सटे गांव बनवारीवास गांव के एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की उम्र लगभग 15 से 16 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि किशोर की हत्या की गई है, जबकि उसका शव पास के रोही गांव में मिला है।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक ब्राह्मण समाज से संबंधित था, जिसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। मौके पर करीब 250 से 300 लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना बीती रात की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की तफ्तीश कर रही है। अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं हाल के दिनों में गौतम बुद्ध नगर जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए टेन न्यूज नेटवर्क के साथ जुड़े रहें।

“यह मामला पुलिस के संज्ञान में है और इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

— संतोष कुमार, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा

Keywords:

Noida International Airport News, Jewar News, Banwariwas Village News, Gautam Buddh Nagar Crime News, Jewar Murder Case, Greater Noida Crime News, UP Crime News Hindi


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।