रबूपुरा में दर्दनाक हादसा, थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (28/08/2026): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम सड़क हादसे में 48 वर्षीय बाइक सवार की जान चली गई। गांव के पास तेज रफ्तार थार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान मुरादगढ़ी गांव निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। वह यीडा के सेक्टर-32 स्थित एक कंपनी में कंस्ट्रक्शन और हाइड्रा मशीन से संबंधित काम करते थे। गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि गांव के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुरेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर थार को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और उसकी तलाश में जुटी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।