प्रधानमंत्री ने सैनिटरी पैड पर जीएसटी हटाना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ऐतिहासिक फैसला : Madan Mohit Bhardwaj, SheWings
टेन न्यूज़ Network
नई दिल्ली (22/05/2026): नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता एवं महिला स्वास्थ्य अभियान कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया राहटकर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में SHE WINGS Foundation के संस्थापक मदन मोहित भारद्वाज ने महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को लेकर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं तक स्वास्थ्य सुविधाएं और जागरूकता पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मदन मोहित भारद्वाज ने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिलाओं के हित में चलाए जा रहे अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को लेकर अभी भी समाज में कई भ्रांतियां मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि पहले सर्वाइकल कैंसर के मामले अधिक देखने को मिलते थे, जबकि अब ब्रेस्ट कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। खासतौर पर 25 से 30 वर्ष की महिलाओं में कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। ऐसे में समय पर जांच और जागरूकता बेहद आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का उल्लेख करते हुए मदन मोहित भारद्वाज ने कहा कि सैनिटरी पैड पर जीएसटी हटाना महिलाओं के स्वास्थ्य और मेंस्ट्रुअल हाइजीन के लिए एक ऐतिहासिक फैसला था। इससे देशभर की महिलाओं को राहत मिली और मासिक स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ी।

उन्होंने कहा कि अब एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर देशभर में व्यापक अभियान शुरू होने जा रहा है, जिससे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद मोबाइल हेल्थ बस को उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस बस में कोलपोस्कोपी सहित कई आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से महिलाओं की शुरुआती जांच और स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी, डॉक्टर, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, मीडिया जगत से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास की महिलाओं को स्वास्थ्य जांच और कैंसर जागरूकता अभियानों से जोड़ें, ताकि समय रहते बीमारी की पहचान और उपचार संभव हो सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।