मेट्रो बंद करने पर DMRC ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी, CJP प्रदर्शन के दौरान 45 स्टेशनों पर लगी थी पाबंदी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (14 October 2026): दिल्ली मेट्रो में 10 अक्टूबर को CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान स्टेशनों पर लगाई गई पाबंदियों को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुप्रीम कोर्ट में माफीनामा दाखिल किया है। DMRC की चेयरपर्सन डी. तारा ने बिना शर्त माफी मांगी है। हालांकि, DMRC का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने उसका पक्ष सुने बिना ही आदेश पारित कर दिया था, लेकिन वह शीर्ष अदालत का पूरा सम्मान करता है।

45 मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही प्रभावित

DMRC के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के 45 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वारों पर प्रतिबंध लगाए गए थे। हालांकि, पूरे मेट्रो नेटवर्क को बंद नहीं किया गया था। दिल्ली मेट्रो के कुल 303 स्टेशनों में से 258 स्टेशन यात्रियों के लिए खुले रहे। इस दौरान 271 ट्रेनें चलाई गईं और कुल 4,157 ट्रेन ट्रिप पूरी की गईं। DMRC ने स्पष्ट किया कि ट्रेन सेवाओं की संख्या में कोई कटौती नहीं की गई थी।

12 अक्टूबर को फिर लगाई गई अस्थायी पाबंदी

DMRC के अनुसार, 10 अक्टूबर को रात 10 बजे 45 स्टेशनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए गए थे और इसके बाद सभी स्टेशन खोल दिए गए। हालांकि, 12 अक्टूबर को छह स्टेशनों पर दोबारा अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और हौज खास समेत 14 प्रमुख स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा भी जारी रही।

DMRC ने सुप्रीम कोर्ट के प्रति जताया सम्मान

DMRC का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट का बहुत सम्मान करता है और इसी कारण माफी मांग रहा है। वहीं, इस मामले में DMRC की ओर से दाखिल माफीनामे ने प्रदर्शन के दौरान मेट्रो सेवाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।