नोएडा में विजय कौशल जी की श्रीराम कथा के लिए बैंड बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (01 फरवरी 2025): नोएडा में मंगलमय परिवार न्यास की तरफ से दिव्य श्री राम कथा का आयोजन 1 से 9 फरवरी 2025 तक शाम 3:00 बजे से 6:00 तक रामलीला मैदान नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21A में किया जाएगा।
इसी क्रम में दिव्य श्रीरामकथा से पहले शुक्रवार को नोएडा स्टेडियम में बैंड बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई। इसमे सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं के सिर पर कलश थे जबकि पुरुषों के हाथ मे मंजीरा बज रहे थे। इस दौरान बंसीधर दास के नेतृत्व में इस्कॉन नोएडा की टीम और वाईएसएस फाउंडेशन के वोलेंटियर भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए और नोएडा पुलिस व ट्रैफिक पुलिस भी साथ साथ चल रहे थे।
नोएडा स्टेडियम में लगभग 9 दिन तक चलने वाली यह राम कथा वृंदावन में चल रही श्रीजी की रसोई की सहायतार्थ होगी। राम कथा का वाचन/ गायन प्रख्यात मानस मर्मज्ञ पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कलश यात्रा गेट नम्बर सात से शुरू हुई और सेक्टर 12 में पेट्रोल पंप के सामने से निकलकर सेक्टर 22 और एडोब चौराहे से सेक्टर 25 की तरफ घूमी। गेट नम्बर 4 से कलश यात्रा ने स्टेडियम में प्रवेश किया। इसके बाद वापसी कथा स्थल पर समापन हुआ। कलश यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम दरबार और पवित्र श्री रामायण रथ में विराजमान थे। समापन के बाद सभी कलशों को मंच के साथ रख दिया गया।
उल्लेखनीय है कि वृंदावन में चल रही श्रीजी की रसोई का संचालन पूज्य महाराज जी के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी 2022 से किया जा रहा है। इस पावन प्रकल्प का शुभारंभ पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया था। इस प्रकल्प के लिए भवन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रसोई के संचालन के लिए दिया गया। दिसम्बर 2024 तक इस रसोई में अतिथियों की संख्या 9 लाख तक पहुंच गई है। आप सब की सहायता से चलने वाली इस रसोई की सहायता के लिए ही नोएडा में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा के माध्यम से नोएडा के 1100 परिवारों को मंगलमय परिवार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि श्री राम कथा के लिए भव्य पंडाल लगाया गया है। शुक्रवार को रामलीला मैदान से भव्य कलश यात्रा सुबह 10.30 बजे से निकाली गई।
राम कथा के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में महेश गुप्ता ने बताया कि पंडाल में लगभग ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। कथा सुनने वालों के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से लाने और ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था भी की जा रही है। राम कथा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। पूरे पंडाल में सभी तरफ से आने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रहेगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए समन्वय टीम बनाई गई है। वालंटियर और सुरक्षा गार्ड पूरी कथा के दौरान व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे।
कलश यात्रा में नेवैद्य शर्मा, परमात्मा शरण बंसल, धर्मपाल गोयल, एन के अग्रवाल, एस एन गोयल, प्रमोद शर्मा, संजय गोयल, संजय गुप्ता, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल , महेंद्र शाह, विमल अग्रवाल, मुकुल वाजपेयी, राजीव अजमानी, संदीप तायल, पवन शर्मा, संजय बाली, अजय पुन्डीर, विनय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।