Rotary Club Green Greater Noida ने लुक्सर जेल में शुरू की आधुनिक पैथोलॉजी लैब
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/05/2026): सामाजिक सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में कार्यरत Rotary Club Green Greater Noida ने जिला कारागार लुक्सर, गौतमबुद्ध नगर में आधुनिक पैथोलॉजी लैब की स्थापना कर एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारी, रोटरी क्लब के पदाधिकारी और कई सदस्य मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले कारागार में आयोजित एक अन्य सामाजिक कार्यक्रम के दौरान जेल प्रशासन की ओर से फार्मासिस्ट एस.एस. गौतम ने बंदियों के लिए आधुनिक पैथोलॉजी जांच सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। बंदियों के स्वास्थ्य और नियमित जांच की आवश्यकता को देखते हुए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए आवश्यक मशीनों और चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित पूर्ण पैथोलॉजी लैब स्थापित कराई।
उद्घाटन समारोह के दौरान तकनीकी विशेषज्ञों ने लैब में लगाए गए उपकरणों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से अब जेल में बंद कैदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच आसानी से हो सकेगी। साथ ही विभिन्न बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के बाद लैब में 30 बंदियों की स्वास्थ्य जांच भी की गई। इस दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रो. के.के. शर्मा ने स्वयं अपनी जांच कराकर बंदियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और उनका उत्साहवर्धन किया।

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। कारागार में स्थापित यह पैथोलॉजी लैब बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ-साथ उनके सम्मान और पुनर्वास की भावना को भी मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि क्लब हमेशा “Service Above Self” यानी “स्वयं से पहले सेवा” के सिद्धांत पर कार्य करता आया है और भविष्य में भी जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के लिए जनहितकारी परियोजनाएं संचालित करता रहेगा।
इस अवसर पर क्लब की ओर से रो. सरदार मंजीत सिंह, रो. विनोद कसाना, रो. अमित गोयल, रो. विजेंद्र भाटी, रो. अतुल जैन, रो. रंजीत सिंह, रो. संजय गर्ग, रो. अनिल कुमार, रो. योगेश गोयल, रो. निकुल गुप्ता और रो. चौ. शोभित दलगीर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।