Noida News (21/05/2026): विश्व विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने नोएडा के शहरी विकास और आधुनिक जीवनशैली को लेकर तीखी टिप्पणी की है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शहरों में तेजी से बढ़ते हाईराइज निर्माण, अव्यवस्थित शहरी व्यवस्था और बढ़ती संवेदनहीनता के मुद्दों पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने नोएडा प्राधिकरण की विकास नीतियों पर भी टिप्पणी की। यह कवि कुमार विश्वास ने एक निजी कार्यक्रम के मंच पर दी है।
डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि नोएडा में बिल्डरों द्वारा अत्यधिक कीमतों पर फ्लैट बेचे गए हैं, जहां लोग ऊंची-ऊंची इमारतों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने शहर में सामने आई कुछ चर्चित आपराधिक और दुर्घटनाओं की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आधुनिक विकास के दावों के बावजूद मानवीय संवेदनाएं कमजोर होती जा रही हैं।
बहुचर्चित गड्ढा हादसे में युवराज मेहता की मौत का जिक्र करते हुए डॉ. कुमार विश्वास ने नोएडा प्राधिकरण की विकास व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में शहर के विकास मॉडल की वास्तविकता सामने आती है और यह समझना जरूरी है कि आखिर विकास के दावों के बीच जमीनी स्तर पर सुरक्षा और व्यवस्था कितनी प्रभावी है।
उन्होंने आगे कहा कि एक घटना में एक युवक पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई, लेकिन उस दौरान किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। इस घटना को लेकर उन्होंने आपदा प्रबंधन व्यवस्था और मानवीय संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल उठाए।

अपने संबोधन में डॉ. कुमार विश्वास ने शहरों में बढ़ती चमक-दमक और भीतर फैलती सामाजिक उदासीनता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सड़कों और चौराहों पर रोशनी तो दिखाई देती है, लेकिन लोगों के विचारों और संवेदनाओं में अंधेरा बढ़ता जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने अपना एक शेर भी सुनाया-
“इस दौरे-तरक्की के अंदाज़ निराले हैं,
ज़हनों में अँधेरे हैं, सड़कों पे उजाले हैं।”
नोएडा शहर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर के रूप में बसाया गया था, क्या आपको लगता है कि नोएडा में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा निवासियों को मिल रही है, क्या नोएडा प्राधिकरण अपना काम अच्छे से कर पा रहा है, शहर का विकास और मूलभूत सुविधाओं को वह पूरा कर पा रहा है, अपनी राय हमारी कमेंट बॉक्स में लिखें।।
डिस्क्लेमर: यह लेख / न्यूज आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी और प्रतिष्ठित / विश्वस्त मीडिया स्रोतों से मिली जानकारी पर आधारित है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। पाठक कृपया स्वयं इस की जांच कर सूचनाओं का उपयोग करे॥
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।