नई दिल्ली (21/05/2026): National Commission for Women एवं SHEWings के संयुक्त तत्वावधान में “World Menstrual Hygiene Week” के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर “All Women Cancer Screening on Wheels” अभियान की भी शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य महिलाओं तक कैंसर जांच सुविधाएं सीधे पहुंचाना है।
कार्यक्रम का आयोजन 22 मई को सुबह 10:30 बजे से NCW Auditorium में किया जाएगा। कार्यक्रम में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री Savitri Thakur मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं Vijaya K. Rahatkar कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और कैंसर स्क्रीनिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों के अनुसार, “Cancer Screening on Wheels” अभियान के माध्यम से दूर-दराज और जरूरतमंद महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल आमंत्रण के आधार पर होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।