सेक्टर-39 की नई RWA टीम का सम्मान, सफाई और सुरक्षा सुधारने का लिया संकल्प

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (21 October 2026): नोएडा के सेक्टर-39 में नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए (RWA) की 14 सदस्यीय प्रबंध समिति को सम्मानित करने के लिए ई-ब्लॉक पार्क क्लब की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नई टीम ने सेक्टर में सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। समारोह में आसपास के सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों सहित करीब 150 लोगों ने भाग लिया।

समारोह में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक खन्ना, उपाध्यक्ष संजय गोयल, महासचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अनिल खन्ना, कार्यकारिणी सदस्य अरुण गुप्ता और दिव्या बसीन को सम्मानित किया गया। इसके अलावा आठों ब्लॉक के प्रतिनिधियों मनोज सिंह, असीम ठुकराता, सौरभ शर्मा, संजीव गुप्ता, दीपिका शर्मा, तरुण खन्ना, संजीव भयाना और फतेह बहादुर सिंह का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में डीडी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीडी आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल खन्ना और संजीव कुमार, सेक्टर-30 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जेपी उप्पल और एके सहगल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक खन्ना ने सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई टीम सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करेगी। सेक्टर में सफाई व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने और नई टीम को सेवा का अवसर देने के लिए निवासियों का धन्यवाद किया।

सम्मान समारोह का आयोजन ई-ब्लॉक पार्क क्लब के सदस्यों की ओर से किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित टीम का स्वागत करते हुए सेक्टर के विकास और निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।