नोएडा में कानून-व्यवस्था पर मंथन: डीसीपी, FONRWA और RWA-की अहम बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (21/05/2026): नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीसीपी नोएडा साद मियां खान के साथ फोनरवा (FONRWA) एवं विभिन्न आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की एक अत्यंत सफल एवं सार्थक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अपर उपायुक्त मनीषा सिंह, एसीपी प्रवीण कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडे, राकेश प्रताप सिंह सहित विभिन्न थानों के प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान निवासियों की सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इनमें नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण, घरेलू सहायकों एवं किरायेदारों के सत्यापन अभियान को तेज करने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरडब्ल्यूए और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे विषय प्रमुख रहे।

प्रतिनिधियों ने बताया कि कई सेक्टरों में शराब की दुकानों के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन किया जाता है, जिससे निवासियों, विशेषकर महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही, सेक्टरों में संचालित पीजी में रहने वाले लोगों के नियमित सत्यापन की भी मांग की गई।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने सेक्टर 12, 19, 29, 37, 55, 56, 62, 117 आदि क्षेत्रों में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया तथा इसके स्थायी समाधान की मांग की। इसके अतिरिक्त, सेक्टर 39, 40 एवं 50 में स्कूल बसों के कारण होने वाले ट्रैफिक जाम को देखते हुए स्कूल बसों के लिए निर्धारित स्टॉप एवं पार्किंग स्थल चिन्हित करने का सुझाव भी दिया।

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने पुलिस विभाग की सक्रिय एवं सकारात्मक कार्यशैली की सराहना करते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु आरडब्ल्यूए की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। फोनरवा महासचिव के. के. जैन ने सुझाव दिया कि निवासियों के बीच सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने तथा पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से सभी एसएचओ अपने-अपने थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों की आरडब्ल्यूए के साथ प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करें। इससे पुलिस विभाग और आम नागरिकों के बीच आपसी विश्वास एवं समन्वय और अधिक मजबूत होगा।

डीसीपी साद मियां खान ने सभी प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस विभाग आरडब्ल्यूए के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करेगा तथा प्रत्येक माह थाना स्तर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर योगेंद्र शर्मा, के. के. जैन, दिनेश भाटी, देवेंद्र सिंह चौहान, उमाशंकर शर्मा, श्याम सिंह यादव, अशोक शर्मा, जी. एस. सचदेवा, कोशिंदर यादव, राजेश सिंह, अनीता, भूषण शर्मा, राजीव चौधरी, जे. के. शर्मा, वी. के. शर्मा, आर. के. सिंह, गोपाल शर्मा, भंवर सिंह, प्रवेश शर्मा, वी. एस. नेगी, हर्ष मोहन जगमोला, परेश गुप्ता, डॉ. तरसेम चंद, सुधीश कुमार, विपिन गुप्ता, दीपक शर्मा, चंद्र भूषण झा, हेमा पूरी, मोहिंदर सिंह, सतनारायण गोयल, तिलक राज, पुष्पा शर्मा, आर. एन. उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, नीरज शर्मा, रामवीर यादव, के. पी. सिंह, दिनेश भाटी, टी. सी. गौर, अमित कुमार त्यागी, मयंक चौहान, लता वर्मा, लक्ष्मी नारायण, राम कुमार शर्मा, डॉ. आर. सी. शर्मा, सुनील वाधवा, एम. ए. खान, ब्रिगेडियर वी. के. भट्ट, योगेश शर्मा, पवन कुमार, भुवनेन्द्र जैन, अरुणेंद्र सिंह राणा, दयानंद सिंह, करण, शरद जैन, सौरभ श्रीवास्तव, ज्योति डी. त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह, दिव्य कृष्णत्रेय, अमित चौहान, जंतर सिंह, प्रदीप चौहान, विपुल सिंह, सुखदेव शर्मा, सुरेश चौहान, संतराम यादव, मुनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।