Greater Noida News (21/05/2026): विवाहिता दीपिका की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए उसकी सास पूनम को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में यह चौथी गिरफ्तारी मानी जा रही है। इससे पहले पुलिस मृतका के पति, ससुर और चचिया ससुर को हिरासत में लेकर जेल भेज चुकी है। वहीं, अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
करीब 14 महीने पहले हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। 17 मई की रात दीपिका की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे हादसा बताने की कोशिश की गई, लेकिन मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दीपिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार फॉर्च्यूनर कार और 50 लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर दीपिका को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। परिवार का दावा है कि हत्या करने के बाद शव को तीसरी मंजिल से नीचे फेंका गया ताकि मामले को आत्महत्या या दुर्घटना का रूप दिया जा सके।
थाना ईकोटेक तृतीय पुलिस ने स्थानीय सूचना तंत्र और खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपी सास पूनम को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में जुटाए गए साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस केस में अब तक मृतका के पति ऋतिक, ससुर मनोज, चचिया ससुर विनोद और सास पूनम को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की गिरफ्तारी संभव है।
दीपिका की मौत के बाद से स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजन लगातार आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्य तथा गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।