दिल्ली-एनसीआर में टैक्सी-ट्रांसपोर्ट हड़ताल से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (21 May 2026): दिल्ली-एनसीआर में ट्रांसपोर्ट और टैक्सी यूनियनों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है। खासकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन के बाहर टैक्सी और कमर्शियल वाहनों की कमी के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि कई लोग अपने सामान के साथ पैदल ही आगे बढ़ते नजर आए। बाहर से दिल्ली पहुंचे यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई, क्योंकि उन्हें स्टेशन से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ी।
दरअसल, यह हड़ताल दिल्ली सरकार द्वारा कमर्शियल वाहनों पर पर्यावरण मुआवजा सेस (Environment Compensation Cess) बढ़ाने के फैसले के विरोध में की जा रही है। ट्रांसपोर्ट और टैक्सी यूनियनों का कहना है कि बढ़े हुए सेस से ड्राइवरों और वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। यूनियनों ने 23 मई तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। वहीं, हड़ताल के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है और ऑफिस जाने वाले लोगों से लेकर रेलवे यात्रियों तक सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।