समसारा विद्यालय के विद्यार्थियों ने जीता दिल, भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया ठंडा रूहअफ़ज़ा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (20/05/2026): जहां एक ओर भीषण गर्मी और तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं दूसरी ओर समसारा विद्यालय, ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने अपनी सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी से सभी का दिल जीत लिया। विद्यालय के छात्रों ने मिलकर स्कूल के बाहर सड़क किनारे एक ‘रूहअफ़ज़ा वितरण स्टॉल’ लगाया, जहां राहगीरों, छात्रों और कर्मचारियों को ठंडा रूहअफ़ज़ा पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
तेज धूप में सफर कर रहे लोगों के लिए यह पहल किसी राहत से कम नहीं थी। ठंडा रूहअफ़ज़ा पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ लोगों की सेवा की और मानवता का सुंदर संदेश दिया।
विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में संवेदनशीलता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को समाज से जोड़ती हैं और उन्हें बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।
समसारा विद्यालय की इस पहल की अभिभावकों, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि आज के समय में इस तरह की छोटी लेकिन सकारात्मक पहल समाज में प्रेम, सहयोग और इंसानियत का संदेश देती हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।