शास्त्री भवन के बाहर आज बजी ताली और थाली | क्यों हुआ ये खास प्रदर्शन?

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (19 मई 2026): National Students’ Union of India (NSUI) ने मंगलवार को शास्त्री भवन के बाहर नीट 2026 कथित घोटाले, सीबीएसई ओएसएम (OSM) मुद्दे और तीन-भाषा नीति (Three-Language Policy) के विरोध में जोरदार “थाली-ताली प्रदर्शन” किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने “गो धर्मेंद्र गो”, “गो एनटीए गो” और “गो बीजेपी गो” जैसे नारे लगाए। संगठन ने आरोप लगाया कि लगातार परीक्षा विवादों और छात्र विरोधी नीतियों (Student Policies) के कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष Vinod Jakhar ने कहा कि देशभर के छात्र शिक्षा मंत्रालय की लगातार विफलताओं से निराश और आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि नीट विवाद (NEET Controversy), सीबीएसई ओएसएम को लेकर भ्रम की स्थिति और तीन-भाषा नीति को जबरन लागू करने जैसे मुद्दों ने छात्रों के बीच असंतोष बढ़ाया है।

विनोद जाखड़ ने कहा कि सरकार छात्रों के हितों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है और जब तक छात्रों को न्याय (Justice) नहीं मिलता तथा जिम्मेदारी तय नहीं होती, तब तक एनएसयूआई का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने नीट विवाद में जवाबदेही तय करने, सीबीएसई छात्रों को स्पष्टता और राहत देने तथा शिक्षा से जुड़ी नीतियों को लागू करने से पहले व्यापक परामर्श (Consultation) की मांग दोहराई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।