Uttar Pradesh News (19/05/2026): सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का सोमवार को ‘अमर उजाला’ के 78वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में दिया बयान यह “नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए, लेकिन सड़क पर नहीं” चर्चा में आ गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पूछते हैं कि यूपी में क्या सचमुच सड़कों पर नमाज नहीं होती? इस पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “कतई नहीं होती है। आप जाकर देख लीजिए, नहीं होती है। सड़कें चलने के लिए हैं या कोई भी व्यक्ति चौराहे पर आकर तमाशा बना देगा? क्या अधिकार है किसी को सड़क रोकने और आवागमन बाधित करने का?
उन्होंने कहा कि जहां इसका स्थल है, वहां जाकर नमाज पढ़ें। लोगों ने मुझसे कहा कि कैसे होगा, हमारी संख्या ज्यादा है। हमने कहा कि शिफ्ट में कर लो। घर में जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो। और अगर सामर्थ्य नहीं है तो संख्या क्यों बढ़ा रहे हैं?
सीएम योगी ने आगे कहा कि आपको सिस्टम के साथ रहना है तो नियम-कानून मानना शुरू करें। हम नमाज पढ़ने से नहीं रोकेंगे, लेकिन सड़क पर नहीं। सामान्य नागरिक, बीमार व्यक्ति, कामगार और कर्मचारी सभी सड़कों पर चलते हैं, हम सड़क बाधित नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि प्यार से मानेंगे तो ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका भी अपनाया जाएगा। संवाद से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो संघर्ष से भी देख लेंगे। बरेली में लोगों ने हाथ आजमाने का कार्य किया, सरकार की ताकत देख ली। सरकार हर सिस्टम के साथ पूरी व्यवस्था को जोड़ना चाहती है।। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सड़कें लोगों के आने-जाने के लिए हैं और इन्हें किसी भी हालत में बंद नहीं किया जा सकता। धार्मिक काम तय जगह पर ही किए जाने चाहिए, सड़क पर नहीं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।