Ludhiana News (19/05/2026): पंजाब के लुधियाना से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां उभरते पंजाबी गायक यशिंदर कौर उर्फ इंदर कौर (Punjabi Singer Inder Kaur) की कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह गायिका का शव नीली नहर से मिला। इस घटना ने संगीत जगत और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद आरोपी ने पहले इंदर कौर का अपहरण Kidnapping किया और फिर हत्या (Murder) की खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। 29 वर्षीय यशिंदर कौर पिछले छह दिनों से लापता थीं।
परिवार के अनुसार, यशिंदर कौर को एक कार्यक्रम के दौरान अगवा किया गया था। इसके बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे थे। सोमवार को जब नहर से एक शव बरामद हुआ, तो उसकी पहचान यशिंदर के रूप में हुई।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि मोगा निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से यशिंदर पर शादी करने का दबाव बना रहा था। दोनों की जान-पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। बाद में जब यशिंदर को पता चला कि संबंधित व्यक्ति पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उन्होंने रिश्ता आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया।
परिवार का कहना है कि शादी से मना किए जाने के बाद आरोपी ने बदला लेने की ठान ली। आरोप है कि उसने पहले यशिंदर का अपहरण कराया और फिर उनकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी विदेश से भारत आया था और घटना के बाद नेपाल के रास्ते कनाडा फरार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल, समराला भेज दिया है। जांच एजेंसियां मामले के हर पहलू की जांच कर रही हैं। पुलिस आरोपी की लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और यात्रा संबंधी दस्तावेजों की जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके।
यशिंदर कौर पंजाबी संगीत जगत में अपनी पहचान बना रही थीं। उनकी असमय मौत से उनके प्रशंसकों और करीबी लोगों में गहरा दुख है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि व्यक्तिगत रिश्तों में अस्वीकार किए जाने की भावना किस तरह गंभीर अपराध का रूप ले सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।