NPCL के खिलाफ, लुक्सर में किसान एकता संघ की रणनीतिक बैठक सम्पन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/05/2026): ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में सोमवार को किसान एकता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक का आयोजन गांव के प्रधान राजवीर के आवास पर किया गया, जहां संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की मौजूदगी में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर प्रधान ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष पप्पे नागर द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान एनपीसीएल (नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड) की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा ग्रामीणों पर लगातार बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे किसानों और आम नागरिकों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिना पर्याप्त जांच के ग्रामीणों को निशाना बनाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है और संगठन इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

सोरन प्रधान ने घोषणा करते हुए कहा कि जल्द ही तुगलपुर स्थित एनपीसीएल कार्यालय पर एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें हजारों किसान और ग्रामीण भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें आंदोलन से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों ने भी संगठन को पूर्ण समर्थन देते हुए महापंचायत में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भरोसा दिलाया।

बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि यदि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

इस दौरान लुक्सर गांव के अनेक लोगों ने किसान एकता संघ की सदस्यता ग्रहण कर संगठन की मजबूती का संदेश दिया। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण बैंसला, वनीष प्रधान, सलोनी सोलंकी, उम्मेद एडवोकेट, संजय प्रधान, जयप्रकाश नागर, जीतन नागर, अनिल नागर, मोहनपाल, सतीश कनारसी, हेमराज बीडीसी, मोहित सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक का माहौल पूरी तरह किसान एकजुटता और संघर्ष के संकल्प से ओतप्रोत दिखाई दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।