लिफ्ट के बहाने राहगीरों से लूट करने वाला गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/05/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के थाना सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लिफ्ट के नाम पर राहगीरों और टैक्सी चालकों से लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 20 मोबाइल फोन, दो कारें, नकदी और अवैध हथियार बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में अंकित सिंह, दीपांशु, तरुण ठाकुर, नवाब भाटी उर्फ संदीप भाटी और मोहित राजपूत शामिल हैं, जिन्हें सेक्टर ईटा-01 के पास से पकड़ा गया।
डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया यह गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में रात के समय सक्रिय रहता था। आरोपी पहले राहगीरों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ियों में बैठाते थे और फिर उनके साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी लूट लेते थे। टैक्सी चालकों को भी निशाना बनाकर उनके साथ मारपीट और लूट की घटनाएं की जाती थीं।
यह गिरोह किराये की गाड़ियों का इस्तेमाल करता था और वारदात के बाद उन्हें मालिकों को वापस कर देता था, ताकि पुलिस से बचा जा सके। पुलिस ने इनके कब्जे से 19 अन्य मोबाइल फोन, 4000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक कार की चाबी, दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और तीन चाकू भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
थाना सूरजपुर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।