जेवर में बनेगा अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान: विधायक धीरेंद्र सिंह

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (18/05/2026): जेवर विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में लगभग 12.80 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम (Hockey Stadium) का निर्माण जल्द शुरू होगा। इस परियोजना से क्षेत्र के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की आधुनिक सुविधाएँ मिलेंगी और स्थानीय युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के नए अवसर प्राप्त होंगे।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) ने कहा कि जेवर अब केवल विकास परियोजनाओं और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कारण ही नहीं, बल्कि खेल जगत में भी अपनी अलग पहचान बनाने जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों की लंबे समय से आधुनिक हॉकी स्टेडियम की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक हॉकी टर्फ, अभ्यास मैदान, खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण सुविधाएँ और अन्य जरूरी खेल संसाधन विकसित किए जाएंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस स्टेडियम के बनने से क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और जेवर खेल प्रतिभाओं के नए केंद्र के रूप में उभरेगा।

जानकारी के अनुसार हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य मई माह से शुरू किया जाएगा और फरवरी 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना पूरी होने के बाद यह स्टेडियम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी उपयोगी साबित होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।