Greater Noida News (18/05/2026): इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी में शनिवार, 16 मई की शाम “द अशोक फाउंडेशन” का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें अस्पताल प्रबंधन, कैंसर विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों तथा समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। फाउंडेशन की स्थापना कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को सही जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन एवं भावनात्मक सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
कार्यक्रम का उद्घाटन यशोदा मेडिसिटी की प्रबंध निदेशक डॉ. उपासना अरोड़ा, आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ओ.पी. सिन्हा तथा नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अशोक फाउंडेशन की चेयरपर्सन अंजू श्रीवास्तव, यशोदा मेडिसिटी कैंसर विभाग के चेयरमैन डॉ. मनीष सिंघल, डॉ. अशोक श्रीवास्तव एवं इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर फाउंडेशन का औपचारिक शुभारंभ किया।
फाउंडेशन के संस्थापक अनुरंजन श्रीवास्तव ने इस अवसर पर बताया कि संस्था की स्थापना उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता अशोक कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में की है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों को अक्सर सही जानकारी और उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। “द अशोक फाउंडेशन” इसी दिशा में कार्य करते हुए कैंसर जागरूकता, रोकथाम और उपचार संबंधी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।

अपने संबोधन के दौरान अनुरंजन श्रीवास्तव भावुक भी नजर आए। उन्होंने बताया कि 7 मई 2021 का दिन उनकी जिंदगी में हमेशा के लिए एक गहरा बदलाव लेकर आया, जब उन्होंने कैंसर के कारण अपने पिता को खो दिया। पिता के इलाज के दौरान मिले अनुभवों ने उन्हें यह एहसास कराया कि सही समय पर जानकारी, मानसिक संबल और सहयोग मरीजों तथा उनके परिवारों के लिए कितने महत्वपूर्ण होते हैं। इसी अनुभव और संकल्प ने उन्हें इस फाउंडेशन की स्थापना के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित यशोदा मेडिसिटी प्रबंधन एवं अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञों ने फाउंडेशन के उद्देश्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। फाउंडेशन की ओर से डॉ. मनीष सिंघल, डॉ. गगन सैनी, डॉ. सतेंद्र कौर, डॉ. सुमंत भोलू और डॉ. सुनील डागर सहित अस्पताल प्रबंधन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।

समारोह में फाउंडेशन के ट्रस्टी अनुरंजन श्रीवास्तव, मधुलिका, कृति रंजन, संजय लाभ, सोनालिका गौतम और विवेक श्रीवास्तव सहित कई सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे। इनमें विशाल गौतम, विश्वा पाठक, नितिन गुप्ता, निशांत वर्मा, सुरेश चंद्र, प्रमोद श्रीवास्तव, आनंद बल्लभ, राहुल प्रकाश और प्रवीण सक्सेना समेत अन्य लोग शामिल थे।
कार्यक्रम के अंत में विवेक श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात यशोदा मेडिसिटी प्रबंधन द्वारा आयोजित हाई-टी में सभी उपस्थित लोगों ने सहभागिता की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।