नीट पेपर लीक पर बोले सांसद डॉ. महेश शर्मा, “दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई”
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (17/05/2026): देशभर में करोड़ों छात्रों और अभिभावकों की चिंता का विषय बने नीट परीक्षा पेपर लीक (NEET Exam Paper Leak) मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। परीक्षा रद्द होने के बाद अब 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की जानी है, जिसे लेकर छात्रों में तनाव और असमंजस का माहौल बना हुआ है। इसी संवेदनशील मुद्दे पर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री Dr. Mahesh Sharma से टेन न्यूज नेटवर्क की टीम ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक मामले, छात्रों की मेहनत, सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी।
पेपर लीक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में आने के लिए छात्र वर्षों तक कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएँ उनकी मेहनत पर सवाल खड़े कर देती हैं। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र दिन-रात तैयारी करते हैं और जब पेपर लीक जैसी घटनाएँ सामने आती हैं, तो छात्रों और अभिभावकों के मन में चिंता और असुरक्षा पैदा होती है।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि नीट जैसी परीक्षा में करीब 22 लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं, ऐसे में इतने बड़े स्तर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी की घटनाएँ सामने आ जाती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि घटना सामने आने के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। परीक्षा निरस्त की गई, जांच बैठाई गई और कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
वहीं विपक्ष द्वारा सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर सांसद डॉ. शर्मा ने कहा कि कुछ घटनाएँ जरूर चिंताजनक हैं, लेकिन यह कहना गलत होगा कि हर परीक्षा में ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज बड़े स्तर पर भर्तियाँ निकाली जा रही हैं और परीक्षाएँ आयोजित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब न पर्याप्त भर्तियाँ होती थीं और न ही नियमित परीक्षाएँ कराई जाती थीं।
सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सरकार मिशन मोड में रिक्त पदों को भरने का काम कर रही है। यदि कहीं कोई गड़बड़ी सामने आती है तो उस पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि पेपर लीक जैसी घटनाएँ नहीं होनी चाहिए, लेकिन सरकार ऐसे मामलों को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।