ब्राह्मण समाज संस्कार, सनातन और समाज को जोड़ने की परंपरा : डॉ. महेश शर्मा
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, 17 मई 2026: ब्राह्मण सभा उत्तर प्रदेश द्वारा भगवान भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि सनातन परंपरा केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि अच्छे संस्कारों और नैतिक शिक्षाओं की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को भगवान ने समाज को जोड़ने की जिम्मेदारी दी है, तोड़ने की नहीं।

उन्होंने कहा कि इतिहास में ब्राह्मण समाज को कभी अत्याचारी या आत्यतायी के रूप में नहीं देखा गया। समाज में ब्राह्मणों को जो सम्मान मिलता है, वह उनके संस्कार, ज्ञान और परंपराओं का परिणाम है।
डॉ. शर्मा ने एक व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजनीति में दो दशक से अधिक समय बिताने के बावजूद आज भी बुजुर्ग ब्राह्मण उन्हें अत्यंत सम्मान के साथ बैठाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में छोटे बच्चों तक को जो आदर मिलता है, उसके पीछे सनातन संस्कारों की शक्ति कार्य करती है।
उन्होंने भगवान परशुराम का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके जीवन से त्याग, अनुशासन और धर्मपालन की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम पर कई आरोप लगाए गए, लेकिन उनके प्रत्येक कार्य के पीछे धर्म और कर्तव्य का भाव था।
उन्होंने कहा कि कार्तवीर्य अर्जुन के वध का प्रसंग अन्याय और अधर्म के विरोध से जुड़ा था। वहीं माता के वध की कथा को भी पिता की आज्ञा पालन और तपशक्ति के संदर्भ में समझा जाना चाहिए।

डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि संतों और आचार्यों की उपस्थिति समाज को आध्यात्मिक दिशा देने का कार्य करती है तथा सनातन परंपरा की मूल भावना समाज में सद्भाव और संस्कार स्थापित करना है।
कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम के जयघोष के साथ समाज की एकता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों को मिलकर समाज की मजबूती और प्रगति के लिए कार्य करना चाहिए। यदि समाज का कोई व्यक्ति कमजोर या जरूरतमंद है और हमारे सहयोग से उसकी सहायता हो सकती है, तो प्रत्येक व्यक्ति को उसके साथ खड़ा होना चाहिए।
उन्होंने उपस्थित लोगों से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को संगठित, शिक्षित और समर्थ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। सामाजिक एकता ही किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति होती है।
अंत में भगवान परशुराम को नमन करते हुए जयघोष किया गया —“बोलिए भगवान परशुराम की… जय!”
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।