पालम से AAP विधायक भवना गौड़ ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा!

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (31 जनवरी 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक भवना गौड़ ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा।

भवना गौड़ पालम विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की विधायक थीं। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि उन्हें अब पार्टी और नेतृत्व पर भरोसा नहीं रह गया है। इसलिए वह AAP की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हैं। उन्होंने केजरीवाल से उनका इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है।

उनका यह फैसला दिल्ली की राजनीति में हलचल पैदा कर सकता है। भवना गौड़ का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब AAP कई चुनौतियों का सामना कर रही है। इससे पहले भी कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया था, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष की अटकलें तेज हो गई थीं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भवना गौड़ आगे किस राजनीतिक दल का रुख करती हैं और AAP की इस पर क्या प्रतिक्रिया होती है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।