फ्लैट पार्टी बनी बवाल, मारपीट और लूट में चार आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/05/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट, तोड़फोड़, लूटपाट और रंगदारी मांगने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित की स्विफ्ट कार समेत कई कीमती सामान बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, 7 मई 2026 को पीड़ित के फ्लैट पर पार्टी चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और फ्लैट में जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि आरोपी जाते समय पीड़ित के एटीएम कार्ड, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, डीएसएलआर कैमरा, नकदी, सोने की चेन, जूते और स्विफ्ट कार समेत अन्य सामान अपने साथ ले गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने और झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की। वहीं, दबाव बनाकर पीड़ित से 12,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर भी करा लिए।

मामले में कार्रवाई करते हुए थाना बिसरख पुलिस ने 15 मई को चार मूर्ति चौराहे के पास से आरोपी प्रथम चन्ना, सैम चौधरी, आशिता और पूजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से पीड़ित की स्विफ्ट कार, कैमरा बैग, साउंड बार, घड़ी, जूते और दो क्रेडिट कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।