ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डेल्टा लेबर चौक पर लगाया वाटर एटीएम

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (16/05/2026): ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डेल्टा लेबर चौक पर श्रमिकों व राहगीरों के लिए वाटर एटीएम लगाया है। शुक्रवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इसका शुभारंभ किया। इससे लेबर चौक पर श्रमिकों और राहगीरों को निशुल्क आरओ का ठंडा पानी मिल सकेगा। दरअसल, लेबर चौक पर रोजाना काम की तलाश में सैकड़ों श्रमिक जुटते हैं। तेज गर्मी में उन्हें पेयजल की दिक्कत न हो, इसे ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वाटर एटीएम लगाया गया है।

वाटर एटीएम के शुभारंभ के मौके पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि लेबर चौक पर वाटर एटीएम की बहुत जरूरत थी। इसे स्थापित कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सराहनीय कार्य किया है। इससे तपती गर्मी में श्रमिकों और राहगीरों को ठंडा पानी मिल सकेगा। वाटर एटीएम के शुभारंभ के अवसर पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, जूनियर इंजीनियर कुलदीप शर्मा, सेक्टर डेल्टा के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। यह ग्रेटर नोएडा में दूसरा वाटर एटीएम है। इससे पहले नटों की मड़ैया में वाटर एटीएम लगाया गया था, जिसका 7 मई को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने शुभारंभ किया था।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।