चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर भाकियू ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (15/05/2026): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर के अस्तौली गांव में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना और सूरज भाटी ने किया। पुण्यतिथि के अवसर पर अस्तौली गांव के धरना स्थल पर भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं और किसान नेताओं ने आहुति देकर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। किसान साथियों ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 15 पेड़ लगाए तथा 32 यूनिट रक्त रोटरी क्लब के ब्लड बैंक को दान किया। इस दौरान “बाबा टिकैत अमर रहें” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मेरठ मंडल महासचिव अनित कसाना और जिला अध्यक्ष रॉबिन नागर ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत केवल एक नेता नहीं, बल्कि किसानों की आवाज थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों के सम्मान और हकों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलकर किसानों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में भाकियू के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वक्ताओं ने बाबा टिकैत के ऐतिहासिक आंदोलनों को याद करते हुए संगठन की मजबूती और किसानों की एकजुटता पर बल दिया।

इस मौके पर राजे प्रधान, विनोद प्रधान, सुनील प्रधान, सुरेंद्र नागर, बेली भाटी, अजीत अधाना, विनोद शर्मा, धर्मपाल स्वामी, राजीव मलिक, लाला यादव, अमित जैलदार, अविनाश जलपुरा, चंद्रपाल बाबूजी, राकेश नागर, गुलाब, सचिन नागर, संजू बसोया, संजीव, पवन नागर, सुभाष सलारपुर, जगदीश कुमार, कपिल तंवर, जीते गुर्जर, संदीप खटाना, सुंदर खटाना, विनोद अधाना, परविंदर मावी, सुलली भाटी, सचिन, सोनू, प्रदीप सहित सैकड़ों किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।