New Delhi News (12 मई 2026): University of Delhi के Sri Guru Nanak Dev Khalsa College में सोमवार को वार्षिकोत्सव (Annual Function) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में Dr. Raghab P. Das उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से सुमन जी, कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुखबीर सिंह कालरा, कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सदस्य तेजेंदर पाल तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह सहित प्रबंधक समिति के कई सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राघब पी दास ने Guru Nanak Dev के शैक्षिक दर्शन (Educational Philosophy) पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह चरित्र निर्माण (Character Building), नैतिक मूल्यों (Moral Values) और सामाजिक सुधार (Social Reform) पर आधारित थी। उन्होंने ‘ज्ञान ददाति विनय’ के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वास्तविक ज्ञान वही है, जो व्यक्ति में विनम्रता उत्पन्न करे और समाज के कल्याण में सहायक बने। उन्होंने महिला विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और उनकी उपलब्धियों की भी सराहना की।

कॉलेज प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा-निवृत्त अध्यापकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट, ‘सुरलोक’ पत्रिका तथा ‘सुरलोक समाचार पत्र’ का विमोचन किया गया। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक समितियों (Academic Committees) के सक्रिय सदस्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साहित्य, कला, संगीत, रंगमंच, वाद-विवाद, तकनीकी क्लब (Technical Club), मीडिया सेल (Media Cell) तथा समाजसेवा से जुड़ी इकाइयों को भी पुरस्कृत किया गया। कॉलेज की 50 से अधिक समितियों के विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। सभी सम्मानित विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र (Certificates) एवं ट्रॉफियां प्रदान की गईं, ताकि वे भविष्य में और अधिक प्रेरणा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए कॉलेज की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।