सेक्टर-71 अंडरपास के पास दर्दनाक हादसा: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (10 मई 2026): थाना फेस-3 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-71 अंडरपास के निकट रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road Accident) सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार कैंटर वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही थाना फेस-3 पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त (Identification) के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं हादसे के लिए जिम्मेदार कैंटर वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेजा जा रहा है। घटना स्थल पर कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बताई गई है और पुलिस मामले की जांच (Investigation) में जुटी हुई है।

टिप्पणियाँ बंद हैं।