“मेरा स्टूडियो हर कवि और रचनाकार के लिए खुला है”: डॉ हरीश चंद्र वर्णवाल

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (09 May 2026): प्रभात प्रकाशन द्वारा भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित पुस्तक Operation Sindoor के लोकार्पण समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित Indira Gandhi National Centre for the Arts में किया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक इस विशेष काव्य संग्रह में 100 श्रेष्ठ कविताओं को संकलित किया गया है, जिसका संपादन डॉ. हरीश चंद्र बर्णवाल ने किया है। कार्यक्रम में साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पुस्तक के माध्यम से भारतीय सैन्य बलों के साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकार और साहित्यकार हरीश चंद्र वर्णवाल ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, “मैं निश्चित रूप से कहूंगा कि जब कोरोना का काल था, तब मेरा साथ देने में मेरा बेटा और पत्नी साथ थे। जब लोग हताश थे, निराश थे और सोच रहे थे कि क्या करें या ना करें, उसी काल का परिणाम है यह चैनल।” उन्होंने कहा कि चाहे हरीश बर्णवाल हो, HC Poetry हो या उनकी पूरी टीम, सभी ने कठिन समय में लगातार मेहनत की और साहित्य तथा रचनात्मकता को आगे बढ़ाने का काम किया।

डॉ. हरीश चंद्र बर्णवाल ने मंच से युवा कवियों और रचनाकारों को आगे आने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि वे एक ऐसा मंच तैयार करना चाहते हैं जहां हर नई प्रतिभा को अवसर मिल सके। उन्होंने कहा, “मैं सबके सामने जरूर कहना चाहूंगा कि मेरा स्टूडियो सबके लिए ओपन है। जब चाहे, जिस समय चाहे, आप आइए और कविता रिकॉर्ड कीजिए। चाहे HC Poetry में रिकॉर्ड कीजिए या अपने यूट्यूब चैनल को आगे बढ़ाइए।” उनके इस बयान को कार्यक्रम में मौजूद युवा कवियों और साहित्य प्रेमियों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।

इस आयोजन में रामबहादुर राय के करकमलों से पुस्तक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैन्य अधिकारी Colonel Pradeep Khare, वरिष्ठ हास्य-व्यंग्य कवि सुदीप भोले और प्रसिद्ध कवि एवं उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र वत्स विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर काव्य प्रतियोगिता’ के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंत में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को समर्पित कविताओं का पाठ किया गया और साहित्य के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि यह पुस्तक केवल कविता संग्रह नहीं, बल्कि देशभक्ति, संघर्ष और सैनिकों के सम्मान का दस्तावेज है। समारोह में मौजूद साहित्यकारों ने माना कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देते हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।