16 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में गूंजेगी शकीरा की आवाज, “Dai Dai” एंथम का टीज़र हुआ वायरल
टेन न्यूज नेटवर्क
National News (08/05/2026): दुनियाभर में पॉप स्टार शकीरा से जुड़ी श एक बड़ी खबर सामने आई है। कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा (Pop star Shakira) एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर वापसी करने जा रही हैं। FIFA World Cup 2026 के आधिकारिक एंथम “Dai Dai” के टीज़र ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। संगीत और फुटबॉल के इस महाकुंभ को लेकर फैंस के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस बार का वर्ल्ड कप कनाडा, अमेरिका और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा। ऐसे में टूर्नामेंट को भव्य बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसी कड़ी में शकीरा का नया एंथम भी चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया है। खबरों के मुताबिक, इस गाने की शूटिंग ब्राजील के ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम में की गई है, जिसे फुटबॉल इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में गिना जाता है।
शकीरा इससे पहले वर्ष 2010 के फीफा वर्ल्ड कप में सुपरहिट गीत “Waka Waka” से पूरी दुनिया में धमाल मचा चुकी हैं। यह गाना सिर्फ फुटबॉल फैंस ही नहीं, बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में भी रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल करने वाला एंथम साबित हुआ था। कई अंतरराष्ट्रीय चार्ट्स में टॉप पर रहने के साथ-साथ इस गीत ने विश्व स्तर पर रिकॉर्ड भी बनाए थे। अब लगभग 16 साल बाद शकीरा एक बार फिर उसी जादू को दोहराने की तैयारी में नजर आ रही हैं।
नए टीज़र में शकीरा का दमदार अंदाज, हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस और ग्लोबल म्यूजिक स्टाइल दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैंस लगातार इस एंथम को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे आने वाले वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा म्यूजिक मोमेंट बता रहे हैं।
माना जा रहा है कि “Dai Dai” सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि फुटबॉल और संगीत के मेल का ऐसा उत्सव होगा जो दुनियाभर के करोड़ों दर्शकों को जोड़ने का काम करेगा। अब सबकी निगाहें इसकी आधिकारिक रिलीज पर टिकी हैं। साथ ही यह सवाल भी चर्चा में है कि क्या शकीरा का नया एंथम “Waka Waka” जैसी ऐतिहासिक लोकप्रियता हासिल कर पाएगा या नहीं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।