YEIDA–MEJ के बीच MoU, मेडिकल डिवाइस सेक्टर में निवेश

टेन न्यूज नेटवर्क

Yamuna Authority News (06/05/2026):उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और Medical Excellence Japan के बीच चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में व्यापक सहयोग को लेकर आज बुधवार समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य स्वास्थ्य उपकरण उद्योग में अनुसंधान, निवेश, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और नवाचार को बढ़ावा देना है।

MoU के तहत YEIDA आवश्यक अवसंरचना, भूमि आवंटन, उपयोगिताएं, नियामकीय सहयोग तथा निवेशकों के लिए नीतिगत प्रोत्साहन उपलब्ध कराएगा। वहीं MEJ जापानी कंपनियों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए तकनीकी विशेषज्ञता, अनुसंधान सहयोग और ज्ञान हस्तांतरण में सहयोग देगा। दोनों पक्ष प्रत्यक्ष निवेश, संयुक्त फंडिंग और अनुदान जैसे वित्तीय अवसरों की संभावनाओं का भी अन्वेषण करेंगे।

समझौते के प्रमुख उद्देश्यों में चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास (R&D) को बढ़ावा देना, YEIDA मेडिकल डिवाइस पार्क को जापानी कंपनियों के लिए निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना (गैर-विशिष्ट आधार पर), तकनीकी हस्तांतरण और ज्ञान साझेदारी को प्रोत्साहित करना तथा स्टार्टअप्स को संयुक्त प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ाना शामिल है।

सहयोग के तहत संयुक्त शोध परियोजनाएं चलाई जाएंगी, तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान होगा और संयुक्त प्रयोगशालाओं की स्थापना की जाएगी। निवेश प्रोत्साहन के लिए सेमिनार, कार्यशालाएं और व्यापारिक मिशन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा भारतीय और जापानी कंपनियों के बीच तकनीकी समझौतों को बढ़ावा दिया जाएगा, नियामकीय प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर रहेगा और गुणवत्ता व निर्माण की श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को साझा किया जाएगा।

स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए इनक्यूबेशन और फंडिंग कार्यक्रम, हैकाथॉन और नवाचार पहलें चलाई जाएंगी, साथ ही जापानी उद्योग विशेषज्ञों द्वारा मेंटरशिप भी उपलब्ध कराई जाएगी।

MoU के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक संयुक्त कार्य समूह (JWG) का गठन किया जाएगा, जो 30 दिनों के भीतर स्थापित होगा और 60 दिनों के अंदर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करेगा। सभी निर्णय पारस्परिक सहमति से लिए जाएंगे और दोनों पक्षों को आवश्यक अधिकार प्राप्त होंगे।

समझौते के तहत गोपनीयता प्रावधानों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सभी गोपनीय सूचनाएं सुरक्षित रखी जाएंगी और बिना अनुमति किसी तीसरे पक्ष के साथ साझा नहीं की जाएंगी। यह प्रावधान MoU की समाप्ति के बाद भी पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा।

यह MoU हस्ताक्षर की तिथि से प्रभावी होगा और 31 मार्च 2027 तक मान्य रहेगा। इसे 30 दिन पूर्व लिखित नोटिस देकर समाप्त किया जा सकता है, जबकि आपसी सहमति से इसमें संशोधन या नवीनीकरण भी संभव होगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।