Uttar Pradesh News (06/05/2026): उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय( Education Minister Yogendra Upadhyay) ने बच्चों की शिक्षा और संस्कारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। बुधवार को कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में आयोजित शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि कार्यक्रम में उन्होंने अंग्रेजी नर्सरी राइम्स पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कुछ लोकप्रिय कविताएं बच्चों के मन में गलत प्रवृत्तियों को जन्म देती हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने ‘जॉनी जॉनी (Johnny Johnny) यस पापा’ कविता का उदाहरण देते हुए कहा कि इसकी पंक्तियां बच्चों को झूठ बोलने की ओर प्रेरित करती हैं। उनके मुताबिक, “ईटिंग शुगर, नो पापा” जैसे संवाद बचपन में ही असत्य बोलने की प्रवृत्ति को सामान्य बना देते हैं, जो आगे चलकर आदत का रूप ले सकती है।
उन्होंने भारतीय परंपरा और संस्कृति पर आधारित शिक्षा की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि पुरानी पीढ़ियां जिन हिंदी कविताओं और कहानियों के साथ बड़ी हुईं, उनमें नैतिक मूल्यों और जीवन के आदर्शों की गहरी झलक मिलती थी। ऐसे साहित्य से बच्चों में सही और गलत की समझ विकसित होती है।
मंत्री ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। शिक्षक जब गुरु की भूमिका निभाते हैं, तभी वे विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दे पाते हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सीख और व्यवहारिक उदाहरणों के जरिए ही बच्चों का समग्र विकास संभव है।
इस दौरान उन्होंने 12 शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि के प्रतीकात्मक चेक सौंपकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षामित्रों से उन्होंने अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान दें।
कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा। मंत्री के इस बयान के बाद शिक्षा और पाठ्यक्रम में सांस्कृतिक मूल्यों की भूमिका को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।