13 जिलों में गर्मी से जंग लड़ेगा दिल्ली सरकार का यह विशेष दूत, क्या है इसकी खासियत?
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (06 May 2026): दिल्ली में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने घोषणा की कि राजधानी में लगातार हीट एक्शन प्लान पर काम किया जा रहा है और अब इसे औपचारिक रूप से जारी भी कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार ने इस योजना पर आधारित एक विस्तृत किताब भी लॉन्च की है, ताकि आम लोगों और प्रशासन को गर्मी से बचाव के उपायों की पूरी जानकारी मिल सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली के सभी 13 जिलों के लिए विशेष रूप से 13 गाड़ियां रवाना की गई हैं, जो हीटवेव से निपटने के लिए मैदान में काम करेंगी। ये टीमें लोगों को जागरूक करने, जरूरी सहायता पहुंचाने और आपात स्थिति में तुरंत राहत देने का काम करेंगी। इसके अलावा, सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर भी राहत देने की तैयारी की है, जहां चौक-चौराहों पर खड़े लोगों को गर्मी से बचाने के लिए वाटर कूलर, ORS, कैप और गमछे की सुविधा दी जाएगी। स्कूल और हॉस्पिटल को भी हीटवेव से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सजग है और लगातार इस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे इस भीषण गर्मी में अपना खास ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं और जरूरी सावधानियां बरतें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है और किसी भी परिस्थिति में मदद के लिए तैयार है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।