जेवर में 1.35 करोड़ की लागत से दलेलगढ़–रामपुर माजरा मार्ग का शुभारंभ

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (05/05/2026): जेवर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास को मजबूती देते हुए सोमवार को ग्राम दलेलगढ़ और रामपुर माजरा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का शुभारंभ हुआ। इस सड़क का निर्माण 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत का खर्च आएगा।

इस अवसर पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह (Jewar MLA Dhirendra Singh) की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए। विधायक ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा और दोनों गांवों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह परियोजना न केवल रोजमर्रा की जरूरतों को सरल बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति देगी। सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचे और ग्रामीणों को बेहतर जीवन स्तर मिले।

विधायक धीरेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि जेवर विधानसभा में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।