Greater Noida News (04/05/2026): पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद ग्रेटर नोएडा स्थित तिलपता गोलचक्कर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि यह जीत देश की जनता के अटूट विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की स्वीकृति का प्रतीक है। उन्होंने इसे सुशासन और जनहितकारी नीतियों की विजय बताया।
उन्होंने आगे कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर जनता की मुहर है। साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को इस महत्वपूर्ण जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अभिषेक शर्मा ने विश्वास जताया कि आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी भाजपा इसी तरह की ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी, सतेन्द्र अवाना, गोविंद चौधरी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी, वीरेंद्र भाटी, धर्मेंद्र कोरी, अरुण शर्मा, विकास चौधरी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, राहुल पंडित, संदीप शर्मा, मंडलाध्यक्ष मनोज मावी, अर्पित तिवारी, राजीव सिंघल, गजेंद्र वाल्मीकि, संजीव शर्मा, सुनील रावत, दिनेश भाटी, भिखारी सिंह, महेंद्र नागर, धीर राणा, लोकेश त्यागी, जितेंद्र सैन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।