Greater Noida News (02/05/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए छात्र परिषद के गठन हेतु वार्षिक इंवेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय वातावरण में प्रधानाचार्या सुश्री मीता भंडुला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट (एजुकेशन) कैप्टन आनंद कुमार की विशेष उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत अनुशासन और उत्साह के साथ हुई, जहां नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को उनके पद और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अपने संबोधन में प्रधानाचार्या सुश्री मीता भंडुला ने विद्यार्थियों को नेतृत्व के मूलभूत सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक होता है। उन्होंने छात्रों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त मेजर जनरल डॉ. राजन कोचर, वीएसएम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि एक सशक्त नेता वही होता है, जो अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए टीम को सही दिशा में आगे बढ़ाता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता पिल्लई और हाउस कोऑर्डिनेटर सुश्री नीरज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समारोह के दौरान छात्र परिषद के विभिन्न पदों पर छात्रों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सुमेर नेगी को हेड बॉय और आरना शर्मा को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके साथ ही स्वस्तिक चुग (वाइस हेड बॉय) और प्रभनूर कौर (वाइस हेड गर्ल) को भी महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए। खेल, सांस्कृतिक और संपादकीय गतिविधियों के लिए जिज्ञानी पठानिया (स्पोर्ट्स कैप्टन), नव्या चौधरी (वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन), रिदा फातिमा (कल्चरल कैप्टन), मिहिरा (वाइस कल्चरल कैप्टन) और शंभवी सिंह (एडिटोरियल हेड) को जिम्मेदारी सौंपी गई। संपादकीय टीम में कविशा गर्ग, सार्थक मट्टू, योग्या वर्मा, वृंदा दत्ता, अगम सिंह ढिल्लों, पूर्णिमा और अक्षीत उन्नीथन को शामिल किया गया।

सीनियर विंग में रिद्धि शर्मा, विनीत मेहता, पी. हरिहरन और आशमान नारंग को हाउस कैप्टन बनाया गया, जबकि अनुष्का गौतम, अदीवा सिंह, काश्वी सिंह और आशी पंवार को वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, जूनियर और मिडिल विंग में प्रन्या अग्रवाल, अथर्व कुमार, आरायना चौधरी, मानवि सिंह, पावनी कंडपाल, आशी दुबे और आरिका सिंह को नेतृत्व की भूमिका सौंपी गई।
कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण शपथ ग्रहण समारोह रहा, जिसका संचालन हेड गर्ल आरना शर्मा ने किया। इस दौरान सभी नव-निर्वाचित छात्रों ने विद्यालय की प्रतिष्ठा को बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। समारोह का समापन हेड बॉय सुमेर नेगी द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह, गर्व और नई ऊर्जा से भर दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।