गौतमबुद्ध नगर भाजपा की जिला योजना बैठक, प्रशिक्षण महाभियान 2026 पर मंथन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/05/2026): आज 2 मई को भारतीय जनता पार्टी, जनपद गौतमबुद्ध नगर की जिला योजना बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर किया। यह बैठक पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी तथा विशिष्ट जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की तथा संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी ने किया।

भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत प्रत्येक तीन वर्ष में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे उनमें अनुशासन, राष्ट्रीयता और संगठनात्मक मूल्यों का विकास होता है। यह प्रशिक्षण अभियान संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना है, उनसे समय से संपर्क कर सुनिश्चित किया जाए कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।

जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पं. दीन दयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाया जाएगा, जिससे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर की सफलता हेतु कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनमें आवास व्यवस्था, जलपान, भोजन, साफ-सफाई, कार पार्किंग, पंजीकरण आदि शामिल हैं।

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री वीरेन्द्र भाटी ठाकुर, धर्मेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, अरुण शर्मा, पवन नागर, विकास चौधरी, पवन बंसल, सरदीप नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री चन्द्रमणि भारद्वाज, योगेश चौहान, अश्वनी गोयल, रजनी तोमर, वंदना वानखेड़े, गायत्री तिवारी, मुकेश भाटी, गीता सागर, संदीप शर्मा, अनु सिंह, विमल पुंडीर, जितेन्द्र भाटी, सचिन गौतम, राजीव सिंघल, भिखारी सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।