सीएम योगी की श्रमिकों को बड़ी सौगात, गोरखपुर के साथ ग्रेटर नोएडा में भी बनेगा ESIC अस्पताल

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (02/05/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़े कदमों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में सात एकड़ भूमि पर 300 बेड वाले ESIC अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। यह अस्पताल (Hospital) विशेष रूप से निर्माण और औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों (Workers) के लिए समर्पित होगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोरखपुर के गीदा (GIDA) क्षेत्र में भी पांच एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जहां ESIC की सेवाओं के साथ अस्पताल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को उनके कार्यस्थल के निकट ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देना है।

उन्होंने श्रम एवं सेवायोजन विभाग को निर्देश दिए हैं कि जहां-जहां औद्योगिक क्षेत्र हैं, वहां श्रमिकों के लिए ESIC अस्पताल स्थापित किए जाएं। इसके लिए भूमि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी औद्योगिक विकास विभाग को सौंपी गई है, जबकि अस्पताल निर्माण और उपचार की व्यवस्था ESIC के माध्यम से की जाएगी।

सीएम योगी ने यह भी बताया कि जिन श्रमिकों को ESIC सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है, उन्हें Ayushman Bharat योजना के तहत ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा, ताकि वे और उनके परिवार के सदस्य किसी भी बड़े अस्पताल में इलाज करा सकें।
इसके साथ ही राज्य के सभी निर्माण श्रमिकों को इस स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में लाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी जानकारी दी कि औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। इसके लिए उद्योगपतियों और उद्यमियों के साथ संवाद स्थापित कर सहमति बनाई गई है, जिससे श्रमिकों को बेहतर आर्थिक लाभ मिल सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।