श्रमिक दिवस पर गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चप्पे- चप्पे पर पुलिस की नजरटेन न्यूज नेटवर्क
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (01/05/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में जनपद में आज 01 मई “श्रमिक दिवस” (Labor Day)के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। औद्योगिक क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही नियमित पेट्रोलिंग, सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है
“श्रमिक दिवस” के अवसर पर कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों, औद्योगिक इकाइयों एवं कंपनियों में कार्यरत श्रमिकों द्वारा उत्साहपूर्वक, आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में यह दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्रमिक दिवस के अवसर पर औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत बड़ी संख्या में श्रमिकों ने प्रातःकालीन शिफ्ट से ही अपने-अपने संस्थानों के प्रबंधन के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्साहपूर्वक श्रमिक दिवस मनाया। इसके उपरांत सभी श्रमिक अपने-अपने कार्यों में सामान्य रूप से संलग्न हैं।

पुलिस एवं प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि कानून-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रण में रहे। इसके लिए प्रभावी पुलिस ड्यूटी की व्यवस्था की गई है तथा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे। सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से संचालित किया जा रहा है, ताकि श्रमिक वर्ग को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो सके।
कुछ कंपनियां अपने वार्षिक कैलेंडर अवकाश एवं परंपरागत रूप से बुद्ध पूर्णिमा (सार्वजनिक अवकाश) के कारण बंद रहीं, जबकि अधिकांश औद्योगिक इकाइयों में कार्य सामान्य रूप से जारी रहा और श्रमिकों ने “श्रमिक दिवस” को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया।

कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर पुलिस श्रमिक वर्ग के योगदान का सम्मान करती है तथा उनके सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर कार्य वातावरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करती रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।